आज के डिजिटल युग में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड का होना और उसका सही जगह से लिंक (Seeding) होना बेहद जरूरी है
पिछली पोस्ट में हमने बताया था कि आधार लिंकिंग, आधार सीडिंग और NPCI Mapping में क्या अंतर है।
आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आप खुद से, बिल्कुल मुफ्त में आधार सीडिंग कैसे चेक कर सकते हैं, ताकि सभी सरकारी लाभ बिना किसी रुकावट के मिलते रहें।
अगर आपने हमारी पिछली पोस्ट नहीं पढ़ी है, तो उसे भी जरूर पढ़ें, क्योंकि यह पूरा विषय बैंकिंग और DBT से जुड़ा हुआ है।
बैंक जाने की जरूरत क्यों नहीं?
आधार से जुड़ा काम सुनते ही ज्यादातर लोग सोचते हैं कि “ये काम तो बैंक जाकर ही होगा”
लेकिन बैंक जाने में समय भी लगता है और कई बार बेवजह चक्कर भी कटते हैं। ऐसे में अगर यह काम खुद से ऑनलाइन हो जाए, तो उससे बेहतर क्या हो सकता है।
खुद से बैंक आधार सीडिंग है या नहीं कैसे चेक करें
नोट: आधार सीडिंग चेक करने के लिए आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि पूरी प्रक्रिया OTP आधारित होती है।
स्टेप–बाय–स्टेप तरीका
Step 1: UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Login का विकल्प खोजें।
Step 2: अपना 12 अंकों का आधार नंबर और Captcha भरें, फिर Login पर क्लिक करें।
Step 3: आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का OTP आएगा।
OTP डालकर Verify पर क्लिक करें।
Step 4: लॉगिन होते ही आपका Dashboard ओपन हो जाएगा। यहां Bank Seeding वाले विकल्प पर क्लिक करें।
अगर आपका आधार किसी बैंक से सीडिंग है, तो बैंक का नाम दिखेगा और नीचे Active / Inactive स्टेटस नजर आएगा
Bank Seeding दिख रही है लेकिन Inactive है?
अगर बैंक सीडिंग दिखाई दे रही है लेकिन Inactive लिखा है, तो इसका मतलब है कि:
- 1आपका बैंक अकाउंट आधार से जुड़ा है
- लेकिन DBT या NPCI के लिए अभी एक्टिव नहीं है
ऐसे में आपको Aadhaar Seeding Form भरना पड़ सकता है। यह काम बैंक जाकर भी हो सकता है, लेकिन कई मामलों में खुद से भी किया जा सकता है।
अगर कोई बैंक अकाउंट सीड नहीं है?
अगर आपके आधार से कोई भी बैंक अकाउंट सीड नहीं दिख रहा, तो: आप Fresh Seeding कर सकते हैं और खुद से किसी एक बैंक अकाउंट को NPCI से मैप भी कर सकते हैं अगर आपके मन में ये सवाल हैं कि: खुद से करने पर काम करेगा या नहीं?
- DBT Enable कैसे होगा?
- Live proof कैसे चेक करें?
तो बने रहिए हमारे साथ। अगली पोस्ट में हम बताएंगे कि खुद से DBT Seeding कैसे Enable करें — Live Proof के साथ।
पोस्ट पसंद आए तो शेयर करना न भूलें।